शिकोहाबाद: शिकोहाबाद तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, जलभराव की समस्या को लेकर सैकड़ों लोगों ने उठाई आवाज <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
शिकोहाबाद तहसील में समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें तहसीलदार सहित तमाम तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। भूड़रई रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय सभासद हरिओम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने समाधान दिवस में भाग लिया।