नवगछिया: पत्नी की तस्वीर के दुरुपयोग का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी
सोशल मीडिया पर पत्नी की निजी तस्वीर और नाम का कथित दुरुपयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में साइबर थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले में परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी नीतीश कुमार शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी है। साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।