जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने कुम्हली में 'स्वस्थ बस्तर अभियान' का लिया जायजा
बस्तर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित "मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान" की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुम्हली का दौरा कर वहां आयोजित स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया का गहन अवलोकन किया।