गोंडा: हीरापुर कमियार गांव में बेटे से मजाक का विरोध करने पर पिता की विपक्षी युवक ने साथी के साथ मिलकर पीट-पीटकर की हत्या
Gonda, Gonda | Feb 8, 2025 करनैलगंज के हीरापुर कमियार गांव के रहने वाले प्रदीप के 10 साल के बेटे से गांव के ही एक युवक ने मजाक-मजाक मे उसे अपना बाप कहने को कहा। कहीं से यह आवाज बेटे के बाप के कान मे पड़ गई और उसने इसका विरोध किया। फिर क्या था आग बबूला हुए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाप को इतना पीटा की उसकी हत्या कर दी।शनिवार 3 बजे SHO ने बताया पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।