गोंडा: आर्य नगर चौराहा पर ट्रक, डंपर, कार और भारत गैस की गाड़ी आपस में टकराई, डंपर चालक की हुई मौत
Gonda, Gonda | Feb 8, 2025 आर्यनगर चौराहा पर ट्रक, डंपर, कार व भारत गैस की गाड़ी शनिवार लगभग 9 बजे आपस मे टकरा गए। जिससे डंपर एक फल व पान की दुकान को रौंदते हुए एक घर में घुस गया। जिससे दुकान व मकान क्षतिग्रस्त हो गया तथा डंपर के ड्राइवर की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने JCB से डंपर के ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।