चौखुटिया: टेढ़ा गांव में माता नंदा का बार भरा, प्रतिदिन शाम को भजन-स्तुति
उत्तराखंड के चौखुटिया के टेढ़ा गांव में आज माता नंदा का बार भरने का धार्मिक आयोजन हुआ। स्थानीय थोकदार कुबेर सिंह कथायत ने बताया कि माता रानी का आह्वान देव डंगरियों के रूप में किया गया और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। अब रोज शाम को भजन-स्तुति का कार्यक्रम जारी रहेगा।