मिर्जापुर में जाम से हाहाकार
मंडलीय अस्पताल रोड पर भीषण जाम, 3-4 एंबुलेंस भी फंसीं
मिर्जापुर। बुधवार को मंडलीय अस्पताल रोड पर लगे भीषण जाम से राहगीर परेशान रहे। जाम में तीन से चार एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इसी रास्ते पर कचहरी और कलेक्ट्रेट होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। जाम के चलते लोग अपने जरूरी कामों के लिए समय पर नहीं पहुंच पाते।
लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
#TodayMirzapur #Mirzapur #मिर्जापुर #TrafficJam #मंडलीयअस्पताल #कलेक्ट्रेट #कचहरी #Ambulance #TrafficPolice #जाम