सूरजगढ़: सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर हुई बैठक
9 फरवरी से 14 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाना है. इसे लेकर शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक समीक्षा बैठक हुई. जिसमें DIO डॉक्टर अशोक भारती के अलावे कई लोग मौजूद रहे. बैठक में टीकाकरण का कितना सेशन चलाया जाना है इसे लेकर विचार विमर्श हुआ. तीन सेशन साइट आंगनबाड़ी केंद्र का विजिट कर सर्वे का सत्यापन किया गया.