अनूपपुर: पीएम आवास ग्रामीण योजना में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, पूर्णता में तेज़ी लाने के निर्देश
अनूपपुर में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने समीक्षा बैठक में पीएम आवास ग्रामीण के स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पंचायत व विकासखंड समन्वयकों को हितग्राहियों से सतत संपर्क, पाक्षिक लक्ष्य तय कर कार्य में तेजी लाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।