बरौली: बरौली थाना पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया
बरौली थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने दी।