बरौली: नवादा गांव में बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बाइक के धक्के से जख्मी एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।