पंचकूला: किसान मंडी पिंजौर घाटी वाला में पीने के पानी का गंभीर संकट, लोगों को 10 से 12 दिनों बाद मिल रही है पानी की सप्लाई
किसान मंडी पिंजौर घाटीवाला जामुन वाली गली में शनिवार को लोगों ने जिला प्रशासन सहित विभाग को कोसते हुए कहा कि यहां पर पीने के पानी की सप्लाई 10 से 12 दिन बाद मिल रही है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि यहां हर घर में लोग रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर है और पीने के पानी की आपूर्ति को पूरा कर रहे हैं। विभाग को फोन करें तो जवाब आता है कि पानी की मोटर खराब है।