पंचकूला: पिंजौर में भारतीय मजदूर संघ की मीटिंग में संघ ने हरियाणा विधानसभा बजट को लेकर हरियाणा मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भारतीय मजदूर संघ की मीटिंग पिंजौर में शुक्रवार को आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री ब्रह्म प्रकाश ने की। मीटिंग में भारतीय मजदूर संघ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया कि क्योंकि उन्होंने भारतीय मजदूर संघ द्वारा बजट पूर्व दिए सुझाव को मान्यता दी। भारतीय मजदूर संघ ने बजट पूर्व मीटिंग में यह सुझाव दिया था।