पंचकूला: एचएमटी कॉलोनी के समीप बाइक सवार 3 लड़कों ने एक शख्स से मोबाइल छीना, पिंजौर पुलिस से की गई शिकायत
सत्यवान ने पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह HMT कॉलोनी के समीप बस स्टॉप पर पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सावर 3 लड़के वहां आ गए। जिनमें से दो लड़कों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे लड़के ने उससे मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद तीनों लड़के फरार हो गए। पुलिस में मामले की जांच में जुटी गई है।