पंचकूला: मानव कालोनी सकेतडी से ई रिक्शा चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मानव कालोनी सकेतडी से ईरिक्शा चोरी होने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस को दी जानकारी में विपुल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार में बताया है कि मैंने एक नया ई रिक्शा खरीदा था। जो मैंने अपने घर के बाहर खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस से मामला दर्ज कर ई रिक्शा की तलाश शुरू कर दी है।