पंचकूला: गांव बूंगा, त्रिलोकपुर, गणेशपुर, भूड़, मे भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओ के साथ की बैठक, सरकार की नीतियां बताई
पंचकूला जिला में संगठन के आदेश अनुसार बरवाला मंडल के गांव बूंगा, त्रिलोकपुर, गणेशपुर, भूड़ में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरपंच कविता चौधरी ने शुक्रवार को महिलाओं को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।