करहल: करहल क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटेला निवासी अवधेश कुमार पुत्र राधेश्याम ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह अपने घर के बाहर खड़े हुए थे। तभी विकास, हैप्पी, पूनम, गुड्डी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में पहुंच शिकायत की वहीं पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।