बीकानेर: राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षा निदेशालय के आगे धरना दिया, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षकों ने नोशनल एसीपी प्रकरण में एसीपी का लाभ नोशनल तिथि से बीकानेर मंडल में नहीं देने के विरोध में तथा शिक्षकों के सभी संवर्गों के स्थानांतरण में छूट देने के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन शिक्षा निदेशालय बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक को ज्ञापन देकर वार्ता की।