बीकानेर: चकगर्बी में मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर सर्व कामगार संघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
चकगर्बी में रहने वाले परिवारों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा और मांग की चकगर्बी रहने वाले लोगों को पानी,बिजली,सड़क,शिक्षा और चिकित्सा सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।