कटनी नगर: शहर की सड़कों पर स्वच्छता का संदेश, 'हमारा शहर, हमारी जिम्मेदारी' बना जन आंदोलन, राहगीरी-डे का आयोजन
शहर के गर्ग चौराहा से कारगिल चौक तक आज रविवार सुबह 7 बजे से नगर-निगम द्वारा आयोजित राहगीरी डे कार्यक्रम के सातवें संस्करण का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में नागरिक इस आयोजन में शामिल होने पहुँचे थे। राहगीरी-डे में रस्साकसी चेयर दौड़, जुम्बा, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग सहित अन्य गतिविधियां आयोजित हुई। महापौर प्रीति सूरी,निगमायुक्त तपस्या परिहार मौजूद रहे।