भभुआ: समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 132 पीस देसी व अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 समेकित जांच चौकी से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 132 पीस देसी व अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो रोहतास जिला के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव के संतोष सिंह के 31 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया गया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आ रही एक सवारी बस से शराब को बरामद कर एक धंधेबाज को जेल भेजा है।