भभुआ: थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लीटर महुआ शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में आरोपी को भेज दिया। भभुआ थाने की पुलिस ने बताया। गीरफ्तार आरोपी रामप्रीत चौधरी पिता स्वर्गीय दुर्गा चौधरी ग्राम मीरगंज थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद का रहने वाला बताया जाता है।