भभुआ: कुदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 कुदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जो रोहतास जिला के अगरेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशी गांव के मुन्ना लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी बताई गई है। जहां परिजनों ने कहा कि युवती अपने मां के साथ कुदरा के लालपुर में जौंडिस के आयुर्वेदिक इलाज के लिए आई हुई थी। वहीं घर लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।