भभुआ: भगवानपुर बेलावं पथ पर खजुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल
Bhabua, Kaimur | Sep 20, 2024 भगवानपुर बेलावं पथ पर खजुरा के पास दो बाइक की आमने-सामने में टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जो एक बाइक पर सवार भगवानपुर गांव निवासी मदन कुमार का पुत्र अंकेश कुमार तथा बिछिया गांव निवासी छोटू राम का पुत्र अक्षय कुमार बताया गया। जबकि दूसरा बाइक पर सवार बेलावं थाना क्षेत्र के मझियावं गांव निवासी नंदू राम के पुत्र ईंदू राम बताया जाता है।