दिल्ली हवाई अड्डे पर अचानक आए तूफान से एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त, जांच शुरू
रविवार की शाम को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर अचानक आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण एयर इंडिया के तीन नैरो-बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के बाद तीनों विमानों को तुरंत सेवा से हटा दिया गया। अचानक आई तेज हवाओं और आंधी के कारण रनवे और पार्किंग क्षेत्र में रखे ग्राउंड सपोर्ट उपकरण (जैसे सीढ़ियां और ट्रिसल्स) अपनी जगह से खिसक गए और वहां खड़े एयर इंडिया के विमानों से जा टकराए।