बुधवार को शहर के भाग्यश्री लॉज स्थित विधायक कार्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोहागपुर विधायक ने नर्मदापुरम नगर के वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद बंटी परिहार का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पार्षद परिहार को शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।