गढ़मुक्तेश्वर: गांव गामड़ी बागड़पुर के जंगल में पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़, 2 गोकश गोली लगने से हुए घायल
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र गांव गामड़ी बागड़पुर के जंगल में बृहस्पतिवार की तड़के पुलिस की चेकिंग के दौरान को गोकशों से मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में 2 गोकश दिलशाद और भूरा गोली लगने से घायल हो गए हैं जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गोकशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलाह, पशु कटान करने के उपकरण व 1 अपाची बाइक बरामद की है।