आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले वाहनों पर कार्रवाई, अब तक 8 वाहन किए गए जब्त
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक संदीप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना आनंदपुरी पुलिस लगातार तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक और वाहन को जब्त किया है।