बमोरी: फतेहगढ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस की तत्पर और प्रभावी कार्यवाही
Bamori, Guna | Sep 2, 2026 उल्लेखनीय है कि दिनांक 26-27 अगस्त 2026 की दरमियानी रात फतेहगढ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 29 अगस्त 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 187/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।