कंडाघाट: सोलन में जिला की पहली यूथ रेड क्रॉस यूनिट शुरू, रक्तदान शिविर भी लगाया गया
सोलन जिले में राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में पहली यूथ रेड क्रॉस यूनिट की शुरुआत हुई है। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इसका लोकार्पण किया और साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिले में अब 143 जूनियर व यूथ रेड क्रॉस यूनिट सक्रिय हैं, जो युवाओं में सेवा और नेतृत्व भावना को बढ़ावा देंगे।