बिल्डर पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोप, FIR दर्ज
गाजियाबाद में जमीन के एग्रीमेंट और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में को-प्रमोटर बनाए जाने को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी जानकारी और सहमति के बिना उसके नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर उसे TRG THE MALL प्रोजेक्ट में को-प्रमोटर के रूप में दर्शाया गया।
अधिवक्ता प्रशांत चौधरी के मुताबिक, 5 जनवरी 2024 को जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया गया था, जो लिखित रूप से 24 महीने के लिए वैध बताया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस एग्रीमेंट की शर्तों से अलग जाकर उसके नाम का इस्तेमाल किया गया और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।
मामले में शिकायतकर्ता ने Trisol Red Developer LLP और पवन कुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
दस्तावेजों के अनुसार, गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में 27 सितंबर 2026 को FIR संख्या 0228 दर्ज की गई। FIR में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 318(4), 336(4), 352 और 351(3) दर्ज हैं।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब उसने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Oct 16, 2026