घोरावल: खूटहा गांव में सब्जी मंडी में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जैविक खेती महत्व के संबंध में गोष्ठी का हुआ आयोजन
खुटहां गांव में सब्जी मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को दोपहर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महात्मा गौतम बुद्ध के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए "जैविक खेती समय की मांग, उपयोगिता और महत्व" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भारी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में जैविक खेती के संबंध में किसी के नए तौर तरीकों को सिखते हुए उसकी उपयोगिता जानी।