घोरावल: खुटहां बाईपास मोड़ के समीप शुक्रवार को भोर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गया। हादसे में एक युवक की मौत
खुटहां बाईपास मोड़ के समीप शुक्रवार को भोर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे में पांच माह की मासूम बच्ची बाल बाल बच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को दोपहर बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।