घोरावल: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पुरना 12 नंबर गेट के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,
शुक्रवार की देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पुरना 12 नंबर गेट के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवारी युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और तत्काल उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार विजय आदिवासी (22) पुत्र बिहारी निवासी मुक्खा की मौत हो गई।