घोरावल: करसोता गांव के करसोता मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल , इलाज के दौरान एक की मौत
मिर्जापुर जिला के हलिया थाना क्षेत्र के औगी कला गांव निवासी जोखू कोल 47 पुत्र पचोली, सूबेदार 35 पुत्र छ्टंकी और जयशंकर 35 पुत्र हीरालाल कोल बाईक पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए रविवार दोपहर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया सन्नाईत तांत्रिक स्थल पर दर्शन पूजन और ओझाई के लिए गए थे। दर्शन पूजन कर रविवार शाम तीनों लोग एक ही बाईक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।