घोरावल: पुरना गांव में शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई मौत मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार विजय आदिवासी (22) पुत्र बिहारी निवासी ग्राम मुक्खा की मौत हो गई थी। शव को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले मे मृतक विजय के पिता बिहारी कोल की तहरीर पर खालिद पुत्र मुस्तफा निवासी जोला को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय।