बारसोई: कटिहार के बारसोई में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुक सूची पर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Barsoi, Katihar | Oct 15, 2026 कटिहार के बारसोई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा। उन्होंने सूची में अपात्र लाभुकों के नाम शामिल करने व कई पात्र गरीब परिवारों के नाम छूटने का आरोप लगाया है।