सारठ: प्रमुख व बीडीओ ने सारठ प्रखंड मुख्यालय में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, किसानों को जागरूक करने की बात कही
Sarath, Deoghar | Jun 25, 2026 सारठ प्रमुख जीके रवानी व BDO सीके सिंह ने गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रखंड मुख्यालय में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया। BDO ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर कृषि रथ गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेगी। जिसमें फसल बीमा, कमजोर मानसून होने व किसानों के लिए सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी भी कृषि रथ के माध्यम से ग्रामीण किसानों को दी जायगी।