बरहेट: बरहेट थाना सिंगा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मारी, एक की मौत, चार घायल, तीन रेफर
बुधवार के अपराह्न बरहेट थाना सिंगा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य चार घायल हो गए।घायलों में तालामय किस्कू को छोड़कर अन्य तीन घायल बरहेट थाना क्षेत्र निवासी हराधन ठाकुर,शांतु राम एवं बोरियो थाना क्षेत्र निवासी मरियम बेसरा को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकि अन्य एक को मृत घोषित कर दिया