मदनपुर: लालटेनगंज में सांप काटने से महिला गंभीर रूप से घायल, किया गया सदर अस्पताल रेफर
मदनपुर प्रखंड के आजन थाना क्षेत्र के लालटेनगंज गांव में सांप के काटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान उर्मिला देवी (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनके पति का नाम भुनेश्वर यादव है। बताया जा रहा है कि महिला को पैर में सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज हेतु मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।