मदनपुर में दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
औरंगाबाद।विजयदशमी के पावन पर्व पर मदनपुर प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद की अनुषांगिक इकाई दुर्गा वाहिनी तथा बजरंग दल के तत्वावधान में देवी स्थान दुर्गा पूजा पंडाल प्रांगण में शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया।दुर्गा वाहिनी की पूनम देवी, दुर्गा देवी, राखी कुमारी सहित दर्जनों बहनों ने शास्त्रोंक्त विधान से अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया तथा सनातन के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया।देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति के प्रधान संरक्षक जयशंकर शर्मा, अध्यक्ष संदीप कुमार लड्डू, सचिव ज्ञान दत्त पांडे, कोषाध्यक्ष अंकित सिन्हा सहित राणा राकेश लाल, सुभाष रंजन, इंद्रदेव पासवान, अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में विश्व हिंदू परिषद के दिशा-निर्देश में शस्त्र पूजन को सनातनियों के महापर्व के रूप में मनाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित बजरंग दल-विहिप बिहार के पूर्व प्रदेश प्रमुख तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के केंद्रीय सदस्य जितेंद्र सिंह परमार' ने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति संवर्धन का महा अनुष्ठान है, यह समाज में आसुरी शक्ति तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों का दर्पदलन करने का संकल्प पर्व है।विहिप के जिला सह मंत्री नवीन पाठक ने शस्त्र पूजन को राष्ट्र रक्षा का ब्रह्मास्त्र बताया।अनुष्ठान में विहिप मदनपुर प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल राय, धर्म प्रसार प्रमुख दिलीप प्रसाद, भाजपा के अभिमन्यु सिंह, मिथलेश कुमार, रामनवमी महासमिति के सौरभ पांडे सहित भारी संख्या में सनातन मतावलंबी उपस्थित थे।