तांतनगर: स्कूटी की चाबी मांगने पर पति-पत्नी में विवाद, महिला ने फांसी लगाकर दी जान
पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी अंतर्गत चीरूबासा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक 19 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान गांव निवासी सेलाय पुरती की पत्नी दीपिका देवगम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।