सिंघेश्वर: शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सिंघेश्वर थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। क्लहई वार्ड नंबर 12 निवासी मो. हजमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।