कुम्भराज: कुंभराज थाने के दो प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को पुलिस की छवि खराब करने पर एसपी ने किया सस्पेंड
Kumbhraj, Guna | Apr 22, 2026 कुंभराज थाना में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया। 22 अप्रैल को दी जानकारी में 20 अप्रैल को पवन शिवहरे ने बिना वजह अभद्रता और मारपीट की शिकायत की जिसका वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने हेड कांस्टेबल वासुदेव शर्मा, आरक्षक शरद यादव को सस्पेंड किया है। वहीं अवैध गतिविधियों में लिप्त होने पर प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी को भी सस्पेंड किया है।