सकरा: रेपुरा गांव में पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से 110 लीटर विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो गाड़ी से 110 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले को लेकर मंगलवार शाम करीब 4 बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया गुप्त सूचना के आधार सोमवार की रात छापेमारी की गई थी।