सादाबाद: फोन कॉल पर ठग ने मौसा की आवाज निकालकर सादाबाद की युवती से ठगे हजारों रुपए, पुलिस में की गई शिकायत
सादाबाद की एक युवती के फोन पर एक कॉल आई जिसमें दूसरी तरफ से उसके मौसा की आवाज आई जिसने अपनी कुछ मजबूरियां बताते हुए युवती को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और 42020 रुपए युवती से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। युवती को जब शक हुआ तो उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है।