सदर: वाराणसी में बड़ा हादसा, दीवार ढहने से दंपती की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Aug 25, 2026 मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा हो गया। जर्जर व पुरानी दीवार अचानक गिर जाने से चपेट में आए पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं और यहां मजदूरी कर जीवनयापन करते थे।