गुमला: रकमसेरा में सर्पदंश से ग्रामीण की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में शव लेकर जिंदा होने की आस लगाए रहे लोग
Gumla, Gumla | Jul 9, 2025 रकमसेरा गांव के मनोज साहू को मंगलवार रात क जमीन पर सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया।परिजन रात 2:30 बजे पहले ओझा के पास ले गए।डेढ़ घंटे तक झाड़-फूंक का इलाज चला।हालत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह सदर अस्पताल ले जाया गया।स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने रिम्स रेफर किया।लेकिन रास्ते में ही मनोज की मौत हो गई।अंधविश्वास में इसके बाद भी जिंदा होने की आश में थे।