बाबई: रजौन से किरपुरा तक 3 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया गया, राज्यसभा सांसद ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना विकास योजना के तहत ग्राम राजों से खीरपुरा तक रु3 करोड की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को करीब 5 बजे सड़क के निर्माण कार्य का राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।