बाबई: गुजरवाडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, 6 ग्रामों के स्वयंसेवक हुए शामिल
शनिवार को करीब 1 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदापुरम नगर सेवा प्रमुख डॉ. हर्षल काबरे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गुजरवाडा में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पथ संचलन ग्राम के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकाला गया।